Wednesday 2 October 2013

नवरात्रि 2013 की तैयारियां : By Rakesh Mishra


नवरात्रि 2013 की तैयारियां

5 अक्टूबर 2013 से दुर्गा नवरात्रि या दुर्गा पूजा शुरु हो रही है। अश्विन मास की इस नवरात्रि को शरद नवरात्रि या महानवरात्रि भी कहा जाता है। इन् दिनों माँ के नव रूपों की पूजा अर्चना की जाति है। भारत के सभी राज्यों में इस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। आईए माँ नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवदुर्गा के स्वागत की तैयारी करें।
पूजा सामग्री नवरात्रि 2013

    पूजा घर में देख ले की पर्याप्त पूजा सामग्री है या नहीं।
    चुनरी (वस्त्र), चंदन, रोली, कलावा, अक्षत, धूप, दीप, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, पूजा के !

बर्तन सभी चीजों पहले से एक साथ रखें।
फूल, फल और नैवेद्य बनाने के लिए जरुरी चीजों की अलग से सूचि बनाए, ये चीजें आपको रोज ताजी मंगवानी होंगी। नवरात्रि पूजा और कलश-स्थापना की विधि पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक करें!

नवरात्रि व्रत की तैयारी

    व्रत से कुछ दिन पहले से सदा और हलका भोजन करें।
    व्रत के लिए फलाहार उपयोगी चीज़े मंगवा ले
    साबूदाना, राजगुरा, फल, दुध, दही, सेंधा नमक, कालि मिर्च, सूखे मेवे आदि अपनी सूचि में जरूर जोड़ ले।

कन्या पूजन या दान

    अगर आप कन्या पूजन करते है तो दिन और समय तय कर ले। नवरात्रि 2013 तिथि जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें!
    साथ ही उन्हें देने के लिए भेटं अभी से ले आए।
    नवरात्रों पर दान का बड़ा ही महत्व है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार दान अवश्य करें।

गरबा और जगराता

    जगराता में जाना हो या गरबे में धूम मचानी हो, इन् सभी की तैयारी भी कर ले।
    गरबा खेलने के लिए पास खरीद ले। अपने मित्रों से बात कर समय और स्थान तय कर ले।
    अपने पारंपरिक वस्त्र, गहने, म्यूजिक सिस्टम, CDs, का प्रबंध कर ले।

जल्द ही माँ नवदुर्गा आपके घर या पास के पंडाल में विराजित होंगी। तो अभी से माँ के आगमन की तैयारी कर लिजिए और आपके घर को आने वाली खुशियों के लिए सजा ले। माता को प्रसाद चढ़ायें और नवरात्रों पर आपके घर आने का निमंत्रण दे।! शुभ नवरात्रि 2013 - See more at:

No comments:

Post a Comment